एनटीपीसी का बालिका सशक्तिकरण अभियान सफलता की नयी ऊंचाइयों पर पहुंचा
16-May-2022 10:48 PM 8634
नयी दिल्ली, 16 मई (AGENCY) बिजली मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड का बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनके सपनों को साकार करने के लिए शुरू किया गया बालिका सशक्तिकरण अभियान सफलता की नयी ऊंचाईयों तक पहुंच गया है। एनटीपीसी परियोजना के आसपास गांव की बालिकाओं के उत्थान के प्रयासों के तहत कंपनी ने इस साल लगभग 35 प्रोजेक्ट लोकेशन्स पर इस पहल को बढ़ाने की योजना बनाई है। एनटीपीसी के सूत्रों ने आज यहां बताया कि बालिका सशक्तिकरण अभियान देश भर की बालिकाओं को सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें बुनियादी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा के बारे में जागरुक बना रहा है। इस पहल के माध्यम से एनटीपीसी ने खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में फैली रूढ़ीवादी अवधारणाओं को दूर करने और बालिका भ्रूण हत्या की समस्या को हल करने का प्रयास किया है। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा एवं क्षमता दर्शाने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि एक ज़िम्मेदार काॅर्पोरेट होने के नाते एनटीपीसी ने 2018 में बालिका सशक्तिकरण अभियान की शुरूआत की थी। इसके बाद से कंपनी अपनी प्रोजेक्ट लोकेशन्स के आस-पास वंचित समुदायों की बालिकाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने बताया कि 2019 में बालिका सशक्तिकरण अभियान से 20 प्रोजेक्ट लोकेशन्स की 2,300 बालिकाओं को लाभ हुआ। एनटीपीसी ने विभिन्न प्रोजेक्ट लोकेशन्स जैसे दादरी, कोरबा, फरक्का, सिपत, सिंगरौली, कावस, रामागुंडम, सिमहाद्री एवं अन्य क्षेत्रों में 10-12 वर्ष की छात्राओं का नामांकन किया है। इन बालिकाओं को न सिर्फ अकादमिक क्षेत्र में बल्कि योगा, आत्मरक्षा, फाईन आर्ट्स में भी प्रशिक्षण दिया गया है। इससे बालिकाओं में रचनात्मक सोच एवं टीम भावना का विकास हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^