एसएन गुप्ता बने सेल के मुख्य सतर्कता अधिकारी
13-Dec-2023 06:46 PM 4868
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता ) भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) के 1992 बैच के अधिकारी एसएन गुप्ता ने सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात उत्पादक उपक्रम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) का पदभार ग्रहण किया है। सेल की बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार गुप्ता के पास विभिन्न तकनीकी और क्षमता निर्माण कार्यों में लगभग 30 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्ष 1992 बैच में आईटीएस में प्रवेश करने के बाद, उन्होंने एक्सचेंज इंस्टालेशन, फील्ड ऑपरेशंस, मोबाइल ऑपरेशंस और कार्मिक एवं प्रशिक्षण में विशेषज्ञता के साथ 23 साल से अधिक समय बिताया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^