सीधी में परिजन का आरोप, 4 लड़के किडनैप कर जंगल ले गए, रेप कर मारकर बॉडी पेड़ से लटका दी
28-Sep-2021 04:04 PM 4024
सीधी में 15 साल की लड़की का शव फंदे पर मिला है। परिजन का आरोप है कि 4 लड़के उसे किडनैप कर जंगल में ले गए। लड़की के साथ रेप कर उसके सीने को सिगरेट से दागा गया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव पेड़ से टांग दिया। शुरुआती जांच में पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है। लड़की के चाचा का आरोप है कि भतीजी सोमवार को करीब 11 बजे भाई को स्कूल छोड़कर लौट रही थी। स्थानीय 4 लड़कों ने अलग-अलग बाइक से उसका पीछा किया। लड़के बाइक से बार-बार चक्कर लगा रहे थे। यह बात मौके पर मौजूद लोगों ने हमें बताई है। मौका मिलते ही आरोपी लड़की को जंगल में नदी किनारे ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने लड़की के सीने को सिगरेट से दागा। इसके बाद मारकर उसे फंदे पर लटका दिया। लोगों की सूचना के बाद हम मौके पर पहुंचे और पुलिस को बताया। पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा भी है। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि लड़की के साथ रेप नहीं हुआ। रही बात, सीने पर सिगरेट से दागे जाने के निशान के तो बॉडी पुरानी हो जाने की वजह से इस तरह के निशान उभर आए हैं। परिजन ने जो आरोप लगाए हैं, उस संबंध में पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जांच की जा रही है। rape sidhi..///..family-alleges-in-sidhi-4-boys-kidnapped-and-took-them-to-the-forest-raped-and-killed-the-body-and-hanged-it-from-the-tree-320208
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^