जबलपुर शहर का क्लाईमेंट एक्शन प्लान तैयार करने का कार्य प्रारंभ
27-Sep-2021 07:00 AM 7740
जबलपुर। स्मार्ट सिटी जबलपुर कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन हुआ ।जिसमें आयुक्त नगर निगम जबलपुर सह कार्यकारी निदेशक स्मार्ट सिटी जबलपुर संदीप जी.आर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी निधि सिंह राजपूत के मार्ग दर्शन में एवं डब्लूआरआई एंड इपीसीओ की टीम के तकनीकी सहयोग से जबलपुर शहर का क्लाइमेट एक्शन प्लान तैयार करने का कार्य प्रारंभ किया गया है। भारत सरकार के शहरी एवं आवासन मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत समस्त स्मार्ट सिटी में क्लाइमेट एक्शन प्लान स्मार्ट सिटीज असेसमेंट फ्रेमवर्क (सीएससी-एएफ) कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है । इस कार्यक्रम के अंतर्गत जबलपुर शहर का क्लाइमेट एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। इस कार्य हेतु पर्यावरणीय योजना और समन्वय संगठन एजेंसी को अधिकृत किया गया है। म.प्र. के समस्त ७ स्मार्ट सिटी के क्लाइमेट एक्शन प्लान, इपीसीओ एवं डब्लूआरआई द्वारा तैयार किया जा रहा है । इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य , शहर के क्लाइमेट एक्शन प्लान को तैयार किये जाने हेतु शहर के संबंधित विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उनके सुझाव प्राप्त करना है । जिसमें शहर के कई शासकीय विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने महत्तपूर्ण सुझाव एवं जानकारियों का आदान प्रदान किया। क्लाइमेट एक्शन प्लान में मुख्यतः ५ सेक्टर को समाहित किया गया है - १. एनर्जी एंड ग्रीन बिल्डिंग्स २. अर्बन प्लानिंग ३. ग्रीन कवर एंड बायोडाइवर्सिटी ४. मोबिलिटी एंड एयर ५. वाटर रिसोर्स मनेजमेंट एंड वेस्ट मनेजमेंट प्रारंभिक चरण में जलवायु परिवर्तन का सामना करने एवं पर्यावरणीय अनुकूल उपायों के माध्यमों को समाहित कर शहर के लिये एक रोडमैप तैयार कियाजायेगा। climate..///..the-work-of-preparing-the-climate-action-plan-of-jabalpur-city-started-319798
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^