गायक-गायिकाओं के साथ शिवराज ने भी सुनाए राखी गीत
27-Aug-2023 07:35 PM 4783
भोपाल, 27 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गायक-गायिकाओं के साथ राखी गीत सुनाया। श्री चौहान ने संबोधन के प्रारंभ में ‘यह राखी बंधन है ऐसा’ गाकर सुनाया। इसके पश्चात उन्होंने बहनों को उस गीत के बोल सुनाए जिसमें भाई अपनी बहन की आंखों में आंसू नहीं देख सकता। ‘देख सकता हूँ मैं, कुछ भी होते हुए, नहीं मैं नहीं देख सकता, तुझे रोते हुए’ सुनकर सम्मेलन में मौजूद बहनें भावुक हो गईं। मुख्यमंत्री ने तीसरा गीत भी बहुत भावपूर्ण ढंग से सुनाया। ‘फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है’। इसके अलावा गायक -गायिकाओं द्वारा ‘बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है, प्यार के दो तार से संसार बांधा है, रेशम की डोरी से संसार बांधा है’ की भी पेशकश हुई। इन गीतों से सम्पूर्ण वातावरण पारिवारिक हो गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^