गर्मी बना रही है नित नये रिकार्ड,झुलस रहा है जनजीवन
28-May-2024 10:54 PM 5406
लखनऊ 28 मई (संवाददाता) प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में आये घनी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सूर्य का ताप कहर बरपा रहा है। चमड़ी झुलसाने वाली गर्मी के बीच झांसी में पारा 49 डिग्री को छू गया है जो वीरंगना नगरी के 1892 से अब तक के इतिहास में सर्वाधिक है। ताज नगरी आगरा 48.6 डिग्री और संगम नगरी प्रयागराज 48.4 डिग्री सेल्सियस के साथ तप रही है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में झांसी राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा है जहां अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। झांसी में मौसम विभाग के पास मौजूद 1892 तक के रिकार्ड के अनुसार यह पहली बार है जब वीरंगना नगरी प्रकृति के इस रुप का सामना कर रही है। आगरा में पारा 48.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो पिछले 47 साल में सर्वाधिक है। संगम नगरी प्रयागराज में तापमापी में पारा 48.4 डिग्री को छू गया है जो तीन दशकों के बाद सर्वाधिक है वहीं वाराणसी एयरपोर्ट में दिन का तापमान 47.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है जिसने पिछले 58 साल के रिकार्ड को तोड़ दिया है। राज्य के अधिसंख्य इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^