मोदी अब प्रधानमंत्री नहीं बन रहे: राहुल गांधी
29-May-2024 12:03 AM 1376
वाराणसी 28 मई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘अबकी बार 400 पार’ नारे को संविधान बदलने का प्रयास करार देते हुये कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दोहराया कि श्री नरेन्द्र मोदी इस बार प्रधानमंत्री नहीं बन रहे हैं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 143 सीटों में सिमटने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त जनसभा को संबोधित करते हुये कहा “ श्री मोदी चाहते हैं कि देश में 22-25 लोग अमीर रहें और बाकी जनता गरीब रहें। हम चाहते हैं कि सभी को बराबर पैसा मिले कर्ज माफ हो, अमीरों का कर्जा माफ हो तो गरीबों का भी माफ हो, किसानों का भी माफ हो। भाजपा के नेताओं ने सबसे बड़ी गलती की है कि उन्होंने कहा 400 सीटें दो हम संविधान बदल देंगें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^