गोमती तट पर छठ पर्व में सम्मिलित हुए याेगी
30-Oct-2022 08:59 PM 8492
लखनऊ, 30 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महापर्व छठ को लोक आस्था का पर्व बताते हुए रविवार को कहा कि पूरा समाज इस आयोजन में सम्मिलित होता है। योगी आज यहां गोमती तट पर लक्ष्मण मैदान में आयोजित छठ पर्व के आयोजन में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा, “पर्व और त्योहार का महत्व ही सामूहिकता का दर्शन है। हम सब मिलकर प्रकृति, स्वच्छता और लोक आस्था के प्रति समर्पित भाव के साथ कार्य करते हैं। छठ पर्व इसका एक आदर्श उदाहरण है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^