झांसी की ऐतिहासिकता को लेकर नगर निगम की कारगुजारी पर फूटा जनाक्रोश
30-Oct-2022 09:24 PM 3545
झांसी 30 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी की प्राचीनता के सभी प्रमाणों को धता बताते हुए नगर निगम ने इस ऐतिहासिक नगर को मात्र 20 साल पुराना बताते हुए प्रशासन को भेजी गयी इसकी जन्मतिथि 07 फरवरी 2002 बता दी है जिसकी जानकारी होते ही आम जन से लेकर सभी राजनीतिक दलों, इतिहासकारों, प्रबुद्धवर्ग और समाज के हर तबके में भारी आक्रोश नजर आ रहा है। समाज के हर वर्ग के लोगों ने नगर निगम की इस कारगुजारी की कड़े शब्दों में निंदा की है। लगभग 600 साल पुराने इतिहास वाली झांसी के प्रार्दुभाव को लेकर कोई एक निश्चित तिथि नहीं मिल पाने के कारण नगर निगम के अधिकारियों ने नगर निगम के स्थापना दिवस की तारीख सात फरवरी 2002 को ही झांसी के जन्मदिवस की तारीख बता दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^