गोवा में भाजपा ने किया सामाजिक वातावरण को बर्बाद : तारिक
10-Feb-2022 08:55 PM 3654
पणजी 10 फरवरी (AGENCY) कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने मोदी सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के सामाजिक वातावरण को नष्ट कर दिया। श्री अनवर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा,“प्रधानमंत्री मोदी लोगों द्वारा उठाए गए मुद्दों को हल करने में विफल रहे हैं। हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं और देश का सांप्रदायिक सौहार्द खत्म हो रहा है।” उन्होंने कहा कि भाजपा ने बेरोजगारी संकट के समाधान के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने गोवा में रोजगार के अवसर पैदा करने में विफल रहने के लिए भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा,“सत्ता की भूखी भाजपा ने अलोकतांत्रिक तरीके से सरकार बनाकर कांग्रेस से सत्ता हथिया ली। उन्होंने अन्य राज्यों में भी दलबदल को बढ़ावा देने की कोशिश की। अब मैं आशान्वित हूं कि कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और भाजपा को घर भेज दिया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^