09-Feb-2022 11:35 PM
4710
औरंगाबाद/मुंबई 09 फरवरी (AGENCY) महाराष्ट्र ने बुधवार को कोरोना के 7,142 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 78,23,315 हो गई है। वहीं 92 लोगों की मौत के साथ कोरोना संबधित मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1,43,247 हो गया। राज्य सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी है।
बुलेटिन के अनुसार इस दौरान राज्य भर में 20,222 कोरोना रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 75,93,291 हो गई।
राज्य की रिकवरी दर में और सुधार हुआ और यह 97.06 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है।
बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अब 82,893 सक्रिय मामले हैं।...////...