गुजरात टाइटंस ने दिया लखनऊ सुपर जायंट्स को 181 रनों का लक्ष्य
12-Apr-2025 07:05 PM 5773
लखनऊ 12 अप्रैल (संवाददाता) कप्तान शुभमन गिल (60) और साई सुदर्शन (56) रनों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स खिलाफ को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की। 13वें ओवर में आवेश खान ने शुभमन गिल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। गिल ने 38 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए (60) रन बनाये। अगले ही ओवर में रवि बिश्नाई ने साई सुदर्शन को आउटकर गुजरात को दूसरा बड़ा झटका दिया। साई सुदर्शन ने 37 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए (56) रन बनाये। जॉस बटलर (16) और वॉशिंगटन सुंदर (दो) रन बनाकर आउट हुये। एक समय बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही गुजरात के 25 रनों के अंतराल पर चार विकेट गिरने से उसकी रन बनाने की रफ्तार धीमी हो गई। शरफेन रदरफोर्ड (22) रन बनाकर आउट हुये। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने पगबाधा आउट किया। अगली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने राहुल तेवतिया (शून्य) को भी अपना शिकार बना लिया। गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया। शाहरुख खान (11) और राशिद खान (चार) रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से रवि बिश्नाई और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिये। दिग्वेश राठी और आवेश खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^