हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम तिरंगा का गाना की करिए रिलीज
07-Oct-2022 05:01 PM 4895
मुंबई, 07 अक्टूबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता हार्डी संधू और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म कोड नेम तिरंगा का गाना की करिए रिलीज कर दिया गया है।टी-सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट, फिल्म हैंगर और फिल्म निर्माता रिभु दासगुप्ता की आने वाली फिल्म 'कोड नेम: तिरंगा' में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की मुख्य भूमिका हैं। इस फिल्म का गाना की करिए रिलीज कर दिया गया है। गाना टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गीत के बोल कुमार ने लिखे हैं और संगीत जयदेव कुमार ने दिया है। गाने को आवाज हार्डी संधू और साक्षी होलकर ने दी है। कोड नेम तिरंगा में परिणीति चोपड़ा एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं, जो अपने देश की सुरक्षा के लिए मिशन पर हैं। फिल्म की शूटिंग तुर्की में हुई है। फिल्म में शरद केलकर, रजित कपूर, शिशिर शर्मा, दिब्येंदु भट्टाचार्य भी नजर आएंगे। फिल्म के लेखक एवं निर्देशक रिभु दासगुप्ता हैं। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और रिभु दासगुप्ता हैं। फिल्म कोड नेम तिरंगा 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^