सोनाक्षी सिन्हा-हुमा कुरैशी की फिल्म डबल एक्सएल 04 नवंबर को होगी रिलीज
07-Oct-2022 05:01 PM 5493
मुंबई, 07 अक्टूबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म डबल एक्सएल 04 नवंबर को रिलीज होगी।सतराम रमानी द्वारा निर्देशित, डबल एक्सएल दो प्लस-साइज महिलाएं, एक जो उत्तर प्रदेश से है और दूसरी जो अर्बन न्यू दिल्ली से हैं और वे एक ऐसे समाज से हैं जहां उन्हें अक्सर एक महिला के रूप में उनकी साइज के साथ सुंदरता या आकर्षण के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है।इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ,हुमा कुरैशी, ज़हीर इक़बाल और महत रघुवेन्द्र की मुख्य भूमिका है। गुलशन कुमार, टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजीज द्वारा इस फिल्म को प्रस्तुत किया जा रहा है।फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज द्वारा किया गया है ।डबल एक्सएल 04 नवंबर, 2022 को रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^