हॉकी इंडिया ने बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से भारतीय हॉकी टीमों का नाम वापस लिया
05-Oct-2021 09:18 PM 4983
नयी दिल्ली, 05 अक्टूबर (AGENCY) हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इंग्लैंड में कोरोना खतरे और सख्त क्वारंटीन नियमों के मद्देनजर बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से भारतीय पुरुष एवं महिला हॉकी टीम का नाम वापस ले लिया है। इससे पहले इंग्लैंड ने सोमवार को अगले वर्ष भारत में होने वाले हॉकी विश्व कप से अपनी जूनियर हॉकी टीम का नाम वापस लिया था। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि पूरे यूरोप में इंग्लैंड कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है। ऐसे में भारतीय पुरुष एवं महिला हॉकी टीम का अगले वर्ष बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेना उचित नहीं होगा। हॉकी इंडिया ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारतीय टीमों का पूरा ध्यान एशियाई खेलों पर है जो 2024 पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^