हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर बने डीएसपी
03-Oct-2021 06:33 PM 7978
भोपाल, 03 अक्टूबर (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डीएसपी विवेक सागर परास को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आपको वर्दी में देखना सुखद है। आप युवाओं को जीवन में सदैव सर्वश्रेष्ठ करने की प्रेरणा देते रहेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि ओलम्पियन और मध्यप्रदेश पुलिस के नये डीएसपी विवेक सागर परास जी आपको वर्दी में देखना सुखद है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप खेल के साथ-साथ अपने कार्यों व जिम्मेदारियों से भी युवाओं को जीवन में सदैव सर्वश्रेष्ठ करने की प्रेरणा देते रहेंगे। आप आगे बढ़ते रहें, आनंदित रहें, शुभकामनाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^