हॉकी विश्व कप में शीर्ष तीन में अभियान समाप्त करने पर टीम का फोकस : विवेक सागर
01-Nov-2021 07:51 PM 4680
बेंगलुरु, 01 नवंबर (AGENCY) भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद का मानना है कि बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) केंद्र में एक ही परिसर में रह रहे सीनियर हॉकी खिलाड़ियों के खिलाफ नियमित मैच खेलने से उनकी टीम को भुवनेश्वर में आगामी 24 नवंबर से आयोजित होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप की तैयारी में मदद मिली है। विवेक ने सोमवार को एक बयान में कहा, “ दबाव में खेलने पर सीनियर्स से मिली समझ से भी टीम को मदद मिली है। हमारी तैयारियां काफी अच्छी चल रही हैं और हर खिलाड़ी अभ्यास के दौरान मैदान पर अपना शत प्रतिशत दे रहा है। अपने परिसर को सीनियर टीम के साथ साझा करना सबसे बड़ा वरदान रहा है, क्योंकि हम उनके खिलाफ काफी मैच अभ्यास करने में सफल रहे हैं। हम दबाव में खेलने के बारे में भी सीनियर्स से काफी बातचीत कर रहे हैं। उनके द्वारा साझा किए गए अनुभव मूल्यवान होते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^