खेलों में अनुकूल माहौल बनाने के लिए दिग्गजों का आगे आना जरूरी: परगट
31-Oct-2021 06:38 PM 5524
जालंधर, 31 अक्टूबर (AGENCY) पंजाब के खेल एवं शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने रविवार को कहा कि पंजाब को एक बार फिर से देश में खेलों का पावर हाउस बनाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे जिसके लिए दिग्गजों को भी आगे आने की जरूरत है। लीग के फाइनल मैच में ओलंपियन जगदेव सिंह क्लब जालंधर ने नेशनल हॉकी क्लब कपूरथला को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। परगट ने आज यहां लायलपुर खालसा कॉलेज में चतुर्थ बाबा जीएस बोधि वेटरन हॉकी लीग के फाइनल मैच के अवसर दिग्गजों के साथ हॉकी खेली और अपने ड्रिब्लिंग कौशल का प्रदर्शन किया। युवा खिलाड़ी पूर्व कप्तान और ओलंपियन से काफी प्रेरित और उत्साहित थे और उन्होंने उनके साथ सेल्फी क्लिक की। इस अवसर पर पूर्व ओलंपियन हरप्रीत सिंह मंदर और संजीव कुमार भी शामिल हुए, जिन्होंने परगट सिंह की कप्तानी में 1996 के अटलांटा ओलंपिक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। तीनों ने अपने पुराने दिनों को याद किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^