हर स्थान पर वोट बैंक तलाशती है कांग्रेस: विहिप
10-Jan-2024 08:42 PM 2879
अयोध्या, 10 जनवरी (संवाददाता) अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल न होने के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के फैसले की भर्त्सना करते हुये विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को हमेशा से ही वोट बैंक की चिंता लगी रहती है। विहिप नेता शरद शर्मा ने बुधवार को यहां विहिप मुख्यालय कारसेवकपुरम् में यूनीवार्ता से बातचीत करते हुए कहा कि भगवान जिसे बुलायेंगे वही दर्शन प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच सदैव राजनीति से प्रेरित रही है, वह हर जगह वोट बैंंक तलाशती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^