भाजपा को हराने के लिये होना होगा एकजुट: अखिलेश
10-Jan-2024 08:04 PM 5881
लखनऊ 10 जनवरी (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में निर्णायक रहने वाली उत्तर प्रदेश की 80 सीटों को हासिल करने के लिये एकजुटता का परिचय देना होगा। डॉ राममनोहर लोहिया सभागार में सोशल मीडिया की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति करने की आदी है। संविधान और लोकतंत्र पर खतरा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक 80 सीटें उत्तर प्रदेश में है इसलिए उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी भी बड़ी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा के जाल में नहीं फंसना है। सभी 80 सीटों पर भाजपा को हराने के लिए एकजुट होना होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^