हरियाणा विधानसभा चुनाव: 1031 प्रत्याशी मैदान में
17-Sep-2024 07:58 PM 6304
चंडीगढ़, 17 सितंबर (संवाददाता) हरियाणा विधानसभा चुनाव में नामांकन वापसी के बाद 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिये कुल 1031 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाँच से 12 सितंबर तक 1559 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे थे और 13 सितंबर को जांच प्रक्रिया में 1221 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाये गये। सोलह सितंबर को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था और कुल 190 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिये जिसके बाद 1031 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गये हैं। पिछले तीन चुनावों में यह संख्या सबसे कम है। 2014 में 1351 प्रत्याशियों ने और 2019 में 1169 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^