हवाई अड्डों पर विश्व स्तरीय सुरक्षा के लिए गुणवत्ता नियंत्रण इकाई की स्थापना
07-Dec-2024 08:38 PM 1508
नयी दिल्ली 07 दिसम्बर (संवाददाता) केन्द्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल ने देश भर के हवाई अड्डों पर विश्व स्तरीय विमानन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता नियंत्रण इकाई स्थापित की है। बल के प्रवक्ता ने शनिवार को यहां बताया कि संपूर्ण देश के 68 हवाई अड्डों पर तैनात विमानन सुरक्षा समूह के लिए एक आंतरिक गुणवत्ता नियंत्रण इकाई (आईक्यूसीयू) की स्थापना कर विमानन सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आईक्यूसीयू विश्व स्तरीय सुरक्षा प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा जारी राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन सुरक्षा गुणवत्ता नियंत्रण कार्यक्रम-2024 (एनसीएएसक्यूसीपी) और विमान (सुरक्षा) नियम-2023 के अनुरूप है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^