मुर्मु बुधवार को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान करेंगी
07-Dec-2024 07:58 PM 6665
नयी दिल्ली 07 दिसम्बर (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को यहां एक सम्मान समारोह में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान करेंगी। पंचायती राज मंत्रालय ने वर्ष 2022-2023 के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की है। ये पुरस्कार जमीनी स्तर पर समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा देने में देश भर में पंचायती राज संस्थानों के अनुकरणीय प्रयासों को मान्यता देते हुए उत्कृष्टता के मानक के रूप में कार्य करते हैं। इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों के तहत 45 पुरस्कार विजेताओं का चयन किया गया है, जो जमीनी स्तर पर शासन और सामुदायिक विकास में उपलब्धियों के व्यापक परिदृश्य का संकेत है। पुरस्कार की श्रेणियों में दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार, नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार, ग्राम ऊर्जा स्वराज विशेष पंचायत पुरस्कार, कार्बन न्यूट्रल विशेष पंचायत पुरस्कार और पंचायत क्षमाता निर्माण सर्वोत्तम संस्थान पुरस्कार शामिल हैं। ये पुरस्कार गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, बाल कल्याण, जल पर्याप्तता, स्वच्छता, बुनियादी ढांचे के विकास, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और जलवायु स्थिरता जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उपलब्धियों को मान्यता देते हैं। इस वर्ष 1 लाख 94 हजार ग्राम पंचायतों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। पुरस्कार प्राप्त 42 पंचायतों में से 42% पंचायतें महिलाओं के नेतृत्व वाली हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^