हेमंत सरकार में गांवों तक नहीं पहुंची बुनियादी सुविधाएंः बाबूलाल मरांडी
28-Oct-2024 11:50 PM 6340
रांची,28 अक्टूबर (संवाददाता) झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को गिरिडीह जिले की धनवार विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान श्री मरांडी ने आज कहा कि झारखंड में परिवारवाद, भ्रष्टाचार एवं घुसपैठ को समाप्त करने और राज्य में रोटी, माटी और बेटी बचाने का संकल्प लेकर धनवार विधानसभा सीट से नामांकन किया है। हमें विश्वास है कि धनवार के साथ-साथ पूरे राज्य की जनता भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^