हिमाचल के नौ छात्र यूक्रेन में,441 छात्र सुरक्षित लौटेः जयराम ठाकुर
09-Mar-2022 10:53 PM 2535
शिमला, 09 मार्च (AGENCY) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि राज्य के 441 छात्र सकुशल घर पहुंच गए हैं और आठ छात्र यूक्रेन के पड़ोसी देशों में सुरक्षित पहुंच गए हैं और वे भारत लौटना नहीं चाहते। श्री ठाकुर ने यह जानकारी आज विधानसभा में दी। उन्होंने कहा कि वे अपनी इच्छा से फिलहाल भारत वापस नहीं आना चाहते। अब प्रदेश के केवल नौ छात्र वापस आने शेष है। इनमें से सात पौंलेड या रोमानिया पहुंच गए हैं। यूक्रेन के सूमी से सभी भारतीयों को निकाल लिया गया है। अब यूक्रेन में कुल नौ छात्र फंसे हैं जिन्हें शीघ्र निकाल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय की सूचना के अनुसार सूमी क्षेत्र में फंसे सभी भारतीयों को वहां से निकाल लिया गया है और पश्चिमी सीमा की ओर ले जाया जा रहा है। उन्हें भी ऑपरेशन गंगा के तहत विशेष उड़ानों द्वारा वापस भारत पहुंचाया जाएगा। अतः शेष बचे 9 प्रदेशवासी भी शीघ्र ही वापिस पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अथक प्रयासों से आपरेशन गंगा अब अंतिम चरण है। केंद्र सरकार द्वारा यूक्रेन और रूस दोनों देशों से बातचीत की जाती रही है। केन्द्र सरकार के भरसक प्रयासों द्वारा प्रत्येक भारतीय की सकुशल वापसी सुनिश्चित हो रही है। इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। इस संदर्भ में प्रदेश सरकार विदेश मंत्रालय तथा यूक्रेन और पड़ोसी देशों में फंसे प्रदेश के छात्रों और उनके परिवारों से लगातारी संपर्क में है। यह संकटकाल शीघ्र समाप्त हो और सभी भारतीयों की सकुशल वापसी सुनिश्चित की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^