हिमाचल में होली पर बड़ा हादसा, दो की मौत, सात घायल
25-Mar-2024 06:41 PM 3790
ऊना, 25 मार्च (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के उपमंडल अम्ब के मेडी में चल रहे होला मोहल्ला में सोमवार को लैंड स्लाइडिंग से पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि सात अन्य श्रद्धालु घायल हुए। इनमें से तीन को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान बिला पुत्र केवल सिंह निवासी फरीदकोट पंजाब व बलवीर चंद पुत्र वतना राम निवासी फरीदपुर जिला जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^