राज्यसभा सासंद विवेक ठाकुर अब लोकसभा सांसद बनने की राह पर निकले
25-Mar-2024 08:06 PM 7539
पटना, 25 मार्च (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर इस बार के लोकसभा चुनाव में नवादा संसदीय सीट से अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। भाजपा की ओर से बिहार की सभी 17 लोकसभा सीटों को लेकर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। सीटो में तालमेल के तहत लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कोटे से भाजपा के हिस्से में आई नवादा सीट पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.पी.ठाकुर के पुत्र और राज्यसभा सासंद विवेक ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। विवेक ठाकुर पहली बार लोकसभा के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, वहीं उनकी राह में रोड़े अटकाने के लिये राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी श्रवण कुश्वाहा और निर्दलीय उम्मीदवार विनोद यादव खड़े हैं। दोनो नेता भी पहली बार लोकसभा के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^