हिमाचल में कार खाई में गिरने से चार लोेगों की मौत
28-Jun-2023 11:26 PM 8377
शिमला, 28 जून (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रामपुर उपमंडल अंतर्गत कलेरा मझेवटी में शलून कैंची पर बुधवार को एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से एक युवती समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये परिजनों के प्रति समवेदना व्यक्त करते हुये उन्हें सांत्वना दी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान की कामना की है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसम्भव मदद उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^