मणिपुर में हिंसा प्रभावित लोगों से मिलने जा रहे राहुल का काफिला रोका गया
29-Jun-2023 11:13 PM 2686
इंफाल 29 जून (संवाददाता) मणिपुर में हिंसा प्रभावित लोगों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले को आज यहां से करीब 27 किलोमीटर दूर बिष्णुपुर में मणिपुर पुलिस और बिष्णुपुर जिले के अधिकारियों ने रोक दिया। जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि किसी को भी जिले से गुजरने की इजाजत नहीं दी जायेगी। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ओ इबोबी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मेघचंद्र और अन्य कांग्रेस नेताओं ने काफिले को रोकने का कारण पूछा, तो एक अधिकारी ने चिल्लाकर श्री गांधी और अन्य नेताओं से कहा, “आप हवाई मार्ग से क्यों नहीं जाते।” कांग्रेस नेताओं ने अधिकारी से आवाज न उठाने और सौहार्दपूर्ण ढंग से बात करने का आग्रह किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^