हिमाचल प्रदेश में कार खड्ड में गिरने से तीन लोगों की मौत
07-Feb-2022 07:43 PM 7509
शिमला,07 फरवरी (AGENCY) हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले की कथगांव तहसील निचार के समीप एक कार गहरे खड्ड में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई । इसकी पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक किन्नौर अशोक रत्न ने आज की। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो नेपाली मूल के नागरिक हैं। उन्होंने बताया कि कथगांव तहसील निचार में एक वाहन ऑल्टो 800 भावा खड्ड में 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें तीनों की मौत हो गई है। वाहन में अभी टेंपररी नंबर ही लगा हुआ था। दुर्घटना होने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जिला प्रशासन सहित ग्रामीणों की सहायता से अभी शवों को निकाला जा रहा है। पुलिस ने शवों की पहचान बाबू राम, सुनील तथा कुंदन के रूप में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरने के बाद वाहन में आग लगने के कारण शव भी जल गए लेकिन शवों की पहचान कर ली गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^