बसपा को रोकने के हथियार फेल होने पर कांग्रेस ने चन्नी पर खेला दांव : गढ़ी
06-Feb-2022 07:18 PM 3639
चंडीगढ़, 06 फरवरी (AGENCY) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने आज दावा किया कि बसपा को रोकने के सारे हथियार फेल होने पर कांग्रेस ने 111 दिन के ‘असफल‘ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है। श्री गढ़ी ने कांग्रेस नेेता राहुल गांधी की आज श्री चन्नी को कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी, दोनों ने जनता को मुख्यमंत्री चेहरे पर ही उलझा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले यह पार्टियां अपना बहुमत तो साबित कर दिखाएं और दावा किया कि प्रदेश की जनता बसपा-अकाली गठजोड़ के साथ नजर आ रही है व इस नौटंकी में फंसने वाली नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि आप हो या कांग्रेस, दोनों पार्टियों के नेता दिल्ली से बैठकर कठपुतलियां नचाएंगे और प्रदेश के हितों की ओर देखेंगे भी नहीं। बसपा इस बार शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। मतदान 20 फरवरी को होने वाला है और मतगणना 10 मार्च को।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^