हिसार जिला अटॉर्नी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
12-May-2022 08:14 PM 6878
चंडीगढ़, 12 मई (AGENCY) हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने जिला हिसार कोर्ट में तैनात जिला अटॉर्नी को एक पुलिस सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) से 2500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिला अटॉर्नी महेंद्र पाल ने ट्रायल कोर्ट में एक मामले में चालान अग्रेषित करने के एवज में एएसआई सुभाष चंद्र से पैसे की मांग करने की थी जिसके बाद उन्होंने विजिलेंस से संपर्क किया। एएसआई की शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने जिला न्यायालय परिसर में जिला अटॉर्नी को 2500 रुपये लेते हुए रंगे हाथ काबू किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^