ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर,दो युवकों की मौत
12-May-2022 07:40 PM 1951
सिरसा,12 मई (AGENCY) हरियाणा के सिरसा में आज दोपहर एक मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुए युवकों की पहचान कंगनपुर निवासी प्रिन्स और योगेश कुमार के तौर पर हुई है। प्रिंस और योगेश बाजार जा रहे थे, जब कंगनपुर रोड पर यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और प्रिंस के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^