राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 अक्टूबर 2021)
14-Oct-2021 12:00 AM 4608
मेष :- कार्यकुशलता एवं समृद्धि के योग फलप्रद हों तथा उत्साह से कार्य बनेंगे, धैर्य से कार्य करें। वृष :- कार्य तत्परता से लाभ होगा एवं इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, रुके कार्य तत्काल बना लेवे। मिथुन :- व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि, कार्यकुशलता से संतोष, बिगड़े कार्य शनै: शनै: बन जायेंगे। कर्क :- धन सोच-समझकर व्यय करें अन्यथा हानि की संभावना होगी, मानसिक विभ्रम, भय-क्लेश होगा। सिंह :- समय अनुकूल नहीं, विशेष कार्य स्थिगित रखें, लेनदेन के मामले में हानि हो सकती है। कन्या :- मानसिक विभ्रम के कारण किसी विभ्रम में फंस सकते हैं, सतर्कता से कार्य अवश्य करें। तुला :- भाग्य का सितारा प्रबल हो, बिगड़े कार्य अवश्य बनेंगे, कार्यकुशलता से संतोष होगा। वृश्चिक :- कार्यकुशलता से संतोष, कार्य योजना फलीभूत होगी, सफलता के साधन अवश्य जुटायें। धनु :- धन लाभ, सफलता के साधन जुटायें, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, ध्यान अवश्य रखें। मकर :- आरोप-प्रत्यारोप व क्लेश सम्भव, धन लाभ आशानुकूल, सफलता का हर्ष होगा। कुम्भ :- इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, स्त्री शरीर कष्ट, चिन्ता व असमंजस से बचकर चलें। मीन :- इष्ट मित्र सहायक रहें, दैनिक कार्य में अनुकूलता बनेगी, ध्यान रखकर कार्य करें उत्तम होगा। राशिफल Horoscope..///..horoscope-how-will-be-your-day-today-14-october-2021-323067
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^