वो शक्तिपीठ जो पाकिस्तान में है, जहां माता को 'नानी' कहते हैं मुसलमान
13-Oct-2021 06:30 AM 7204
वरात्र के पावन पर्व पर हम आपको माता दुर्गा के उस शक्तिपीठ के दर्शन करा रहे हैं जो पाकिस्तान में है। जहां माता सती का मस्तिष्क गिरा था। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित इस शक्तिपीठ में विराजित देवी भगवती का हिंगलाज माता के नाम से फेमस है। इस मंदिर को हिंगुला देवी और नानी का मंदिर या नानी का हज के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर की देख रहे ना सिर्फ हिंदू बल्कि मुसलमान भी करते हैं। ये मंदिर भारत में स्थित वैष्णों देवी की गुफा की तरह ही है। नवरात्रों में पाकिस्तान में भी माता की जय जयकार होती है। हिंदू और मुसलमान समुदाय के बीच ये आस्था का केंद्र है। इस मंदिर में आकर जाति पाति, धर्म समुदाय का भेद खत्म हो जाता है। Navratri..///..the-shaktipeeth-which-is-in-pakistan-where-the-mother-is-called-nani-by-the-muslims-322832
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^