IIT दिल्ली अगले साल से शुरू करेगा 4 साल का BDes प्रोग्राम
14-Sep-2021 04:43 PM 4235
नई दिल्ली| अगले एकेडमिक सेशन से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली एक नया अंडरग्रेजुएट कोर्स - बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) शुरू करने जा रहा है। चार साल के इस प्रोग्राम को शुरू करने के लिए 20 सीटें होंगी और यह सभी स्पेशलाइजेशन (विज्ञान, कला, वाणिज्य आदि) के छात्रों के लिए ओपन होंगी।पहली बार IIT दिल्ली शुरू कर रहा है BDes कोर्स संस्थान द्वारा शुरू किए गए नए प्रोग्राम के बारे में जानकारी देते हुए IIT दिल्ली के डायरेक्टर, प्रोफेसर वी रामगोपाल राव ने कहा, “हम डिजाइन में इस नए अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम को शुरू करने के बारे में खुश हैं क्योंकि यह पहली बार है जब IIT दिल्ली फिजिक्स, कैमेस्ट्री और मैथ्स के अलावा अंडरग्रेजुएट छात्रों (BDes) को एडमिशन दे रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि जो छात्र BDes के साथ IIT दिल्ली से ग्रेजुएट होंगे वे इंडस्ट्री, एकेडमिक,गवर्नमेंट, कंसल्टिंग और एंटरप्रेन्योर में लीडरशिप पोजिशन हासिल करेंगे। बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) प्रोग्राम और डिजाइन में अन्य कार्यक्रम, जो आईआईटी दिल्ली की पाइपलाइन में हैं वे क्वालिटी डिजाइन प्रोफेशनल्स की भारी डिमांड-सप्लाई के गैप को पाटेंगे, जिसे हमारे देश को एक क्रिएटिव इकोनॉमिक के रूप में उत्कृष्टता प्राप्त करने की जरूरत है। छात्रों को UCEED क्वालीफाई करना होगा BDes प्रोग्राम के लिए छात्रों को UCEED (अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन) रैंक के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। UCEED परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर शुरू हो गया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 10 अक्टूबर 2021 है। हालांकि लेट फीस के साथ 17 अक्टूबर 2021 तक एप्लीकेशन फॉर्म जमा किया जा सकता है। UCEED 2022 परीक्षा पैटर्न UCEED कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित किया जाएगा और इसमें दो सेक्शन होंगे - भाग ए और बी जिसमें म्ल्टीपल च्वाइस प्रश्न (एमएसक्यू) के साथ-साथ न्यूमरिकल प्रश्न भी होंगे। परीक्षा में कुल 300 अंक होंगे और कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। UCEED 2022 परीक्षा रविवार 23 जनवरी 2022 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। IIT Delhi program..///..iit-delhi-to-start-4-year-bdes-program-from-next-year-317199
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^