जबलपुर में दहेज में महंगी कार और मायके की संपत्ति में हिस्सा मांगा; डॉक्टर पत्नी को बाथरूम में घंटों अंधेरे में बंद रखा,
11-Aug-2021 05:33 PM 2256
जबलपुर में डॉक्टर (MBBS) पति ने महंगी कार और ससुराल की प्रापर्टी में हिस्से के लिए पत्नी को प्रताड़ित किया। पीड़िता ने महिला थाने में बताया है कि शादी के बाद उसका पति उसे प्रताड़ना करने लगा। जब भी वह बाथरूम जाती, आरोपी बाहर से दरवाजा बंद कर लाइट बंद कर देता था। घंटों वह बाथरूम में बंद रहने को मजबूर रहती थी। पत्नी के मुताबिक उसकी सास और पति ने गला दबाकर मारने की भी कोशिश की। चार साल में ही उनका रिश्ता टूट की कगार पर पहुंच गया है। पीड़िता खुद डॉक्टर (मास्टर ऑफ सर्जन) है। पीड़िता ने पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ महिला थाने में FIR दर्ज कराई है। महिला थाना प्रभारी शबाना परवेज के मुताबिक, बिलहरी में मां के साथ रह रही डॉक्टर शिल्पी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी 6 मई 2017 को कटंगा निवासी डॉक्टर अश्विन ब्योहार से हुई थी। शिल्पी ने आरोप लगाया कि उसके पति की कुंडली में दोष था, पर उसके ससुर डॉक्टर अनिल ब्योहार ने इस बात की जानकारी छिपा कर शादी कराई। इसकी जानकारी उसे शादी के बाद हुई। इस पर उसकी मां ने नाराजगी भी जाहिर की थी। पढ़ाई पूरी करने इंदौर गई तो फोन पर अभद्रता करता था पति शादी के समय उसकी पढ़ाई चल रही थी। MS की पढ़ाई पूरी करने वह इंदौर चली गई। वहां से जून 2018 के अंतिम सप्ताह में परीक्षा के एक दिन पहले पति अश्विन ने फोन कर अभद्रता की। इंदौर से वह ससुराल लौटी तो उसके साथ नौकरों जैसा व्यवहार किया गया। सास सुमन और पति अश्विन ने विवाद करते हुए उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। सास सुमन ने उसे सीढ़ियों से धक्का भी देने का प्रयास किया था। आरोपी उस पर मायके से संपत्ति में हिस्सा लेने और महंगी कार लाने का दबाव डालते थे। इसे लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। डॉक्टर शिल्पी ने आरोप लगाया कि उसका पति डॉक्टर अश्विनी मानसिक तौर पर परेशान करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाता रहता था। वह जब भी बाथरूम में जाती थी, पति बाहर से दरवाजा और लाइट बंद कर देता था। वह घंटों अंदर बंद रहती थी। काफी शोर मचाने पर ही दरवाजा खोलता था। ससुर अनिल ब्योहार, सास सुमन और देवर कार्तिक भी उसी का साथ देते थे। 23 नवंबर 2019 को उसके पति ने मारपीट की। परेशान होकर वह मां के साथ बिलहरी में फ्लैट लेकर रहने लगी। यहां भी पति अश्विन सहित ससुराल वाले आकर परेशान करने लगे। डॉक्टर शिल्पी ने बताया कि सोमवार को भी पति और ससुराल पक्ष के लोग आए थे और उन्होंने प्रताड़ित किया जिसके बाद मैंने महिला थाने में पति डॉक्टर अश्विन सहित चारों के खिलाफ मारपीट दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। jabalpur..///..in-jabalpur-dowry-demanded-an-expensive-car-and-a-share-in-the-ancestral-property-the-doctor-kept-the-wife-locked-in-the-bathroom-in-the-dark-for-hours-311025
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^