इंदौर को प्रदेश का टूरिज्म हब बनाया जायेगा: शिवराज
22-Nov-2022 11:42 PM 4538
इंदौर, 22 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर को प्रदेश का टूरिज्म हब बनाया जाएगा। इंदौर के एक तरफ उज्जैन में श्री महाकाल लोक बन चुका है, दूसरी और ओंकारेश्वर में अद्वैत संस्थान का निर्माण किया जाएगा। इंदौर क्षेत्र से लगा मांडू और महेश्वर भी है। श्री चौहान ने आज इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा 47 करोड़ 27 लाख रूपये की लागत वाले क्रांतिसूर्य जननायक टंटया मामा भील चौराहा (भंवरकुआ) के फ्लाय ओव्हर और 41 करोड़ 18 लाख रूपये की लागत के खजराना स्थित चौराहे पर बनने वाले फ्लाय ओव्हर का भूमि-पूजन किया। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़, सहित जन-प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^