इंडिया समूह भ्रष्टाचारियों का गठबंधन: शलभ मणि
01-Apr-2024 07:44 PM 2392
देवरिया,01 अप्रैल(संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दलों इंडिया समूह भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है, जो केवल स्वार्थ के लिये बना है। शलभमणि ने यहां पत्रकारों से कहा कि आज इंडिया समूह का हिस्सा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जेल में है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) संस्थापक लालू प्रसाद यादव सजा याफ्ता है वहीं हेमंत सोरेन जेल में हैं। आप नेता संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सतेन्द्र जैन जेल काट रहे हैं। जब भ्रष्टाचार पकड़ा जाता है तो ये लोग पूरे मामले को राजनैतिक करण कर देते हैं। इनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि सतेंद्र जैन इतने दिनों से जेल में क्यो हैं। गठबंधन के भ्रष्टाचार का जो प्रमाण जनता के सामने आ रहा है। वह जनता देख रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^