इंडिया समूह के घटक दलों की पहली बैठक शुरु
05-Jun-2024 08:30 PM 8000
नयी दिल्ली 05 जून (संवाददाता) लोकसभा चुनावों के बाद इंडिया समूह के घटक दलों की पहली बैठक बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित की गयी है जिसमें कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी भी शामिल हो रहे हैं। बैठक में लोकसभा चुनावों परिणाम और आगे रणनीति पर चर्चा की जा रही है। लोकसभा में चुनावों कांग्रेस सहित इंडिया समूह के घटक दलों को 234 सीटें प्राप्त हुई हैं। बैठक में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के सीताराम येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी राजा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद) के शरद पवार एवं सुप्रिया सूले द्रमुक के एम के स्टालिन, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन और अन्य नेता हिस्सा ले रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^