राजग को लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार स्पष्ट बहुमत
05-Jun-2024 08:35 PM 5222
नयी दिल्ली 05 जून (संवाददाता) लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 293 सीटों के साथ लगातार तीसरी बार स्पष्ट बहुमत मिला है। भाजपा 240 सीट जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। मंगलवार देर रात तक चली मतगणना के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम परिणामों में इंडिया समूह को 234 सीट मिली है। कांग्रेस 99 सीट जीतकर 18 वीं लोकसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। पिछले दो चुनाव में भाजपा को अकेले दम पर बहुमत मिला था लेकिन इस बार किसी भी दल को अकेले अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^