इंडियन बैंक का हर घर तिरंगा अभियान
12-Aug-2023 07:26 PM 8320
नयी दिल्ली 12 अगस्त ( वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने अपने स्थापना के 117 वर्ष के अवसर पर हर तिरंगा अभियान शुरू किया है। बैंक ने आज यहां जारी बयान में कहा कि कल बैंक के चेन्नई स्थित मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यह अभियान शुरू किया गया। बैंक अपनी उत्कृष्टता के 117वें वर्ष को एक भव्य उत्सव के साथ मना रहा है, यह कार्यक्रम 15 अगस्त, 2023 को बैंक के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंध निदेशक और सीईओ एसएल जैन ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर विविध लोक नृत्य रूपों का प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक प्रदर्शनों की एक मनमोहक श्रृंखला पेश की गई। ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^