इंडियन लिस्ट ऑफ रेडियो सिग्नल्स के संस्करण का हुआ विमोचन
04-Dec-2021 11:07 PM 6313
देहरादून, 04 दिसंबर (AGENCY) उत्तराखंड के देहरादून में नौ सेना दिवस के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘इंडियन लिस्ट ऑफ रेडियो सिग्नल्स’ स्मारिका के पाँचवें संस्करण का विमोचन किया। साथ ही, नौ सेना की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर चीफ हाइड्रोग्राफर (भारत सरकार) वॉइस एडमिरल अधीर अरोड़ा (नौसेना मेडल), ज्वाइंट हाइड्रोग्राफर रियल एडमिरल लोचन सिंह, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^