ममता ने नौसेना दिवस पर दी बधाई
04-Dec-2021 08:09 PM 5279
कोलकाता, 04 दिसंबर (AGENCY) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भारतीय नौसेना दिवस पर नौसैनिकों को बधाई दी। सुश्री बनर्जी ने ट्वीट किया,“भारतीय नौसेना दिवस की बधाई। हम सब इस दिन को अपने नौसेनाओं के महान योगदान के जश्न के रूप में मनाते हैं। आपकी बहादुरी और साहस हमारी तटों की रक्षा की हैं।” राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया,“भारतीय नौसेना और उनके परिजनों को नौसेना दिवस पर सलाम करता हूं।” उन्होंने कहा कि देश को आप पर साहस, बहादुरी और जिम्मेदारी से समुद्री सुरक्षा में डटे रहने पर गर्व है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^