इस चुनाव में एक धारा राम भक्तों की, दूसरी राम द्रोहियों की: योगी
19-May-2024 07:20 PM 2270
प्रयागराज, 19 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस चुनाव में दो धाराएं स्पष्ट हो चुकी हैं। एक धारा रामभक्तों, राष्ट्र भक्तों, विकास की है तो दूसरी धारा, राम द्रोहियों, भारत विरोधियों, गरीब कल्याण विरोधियों की है जो आतंकवाद को पनपने देते हैं और देश के साथ गद्दारी करते हैं। मुख्यमंत्री ने फूलपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी प्रवीण पटेल के समर्थन में रविवार को बहरिया के सिकंदरा रउजा गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, जब भी कांग्रेस और सपा का गठबंधन होता है, जब भी दो लड़कों की जोड़ी मिलती है, कोई ना कोई अनर्थ करने के लिए मिलती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^