इटली में ग्लेशियर ढहने से छह लोगों की मौत
04-Jul-2022 06:42 PM 2942
पेरिस 04 जुलाई (AGENCY) इटली के आल्प्स में ग्लेशियर ढहने से हुए हिमस्खलन के कारण छह लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य लापता हो गए है। मीडिया रिपोर्ट्स में सोमवार को यह जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बचावकर्मी रात भर प्रभावित इलाके में हेलिकॉप्टर के जरिए लापता लोगों की तलाश में लगे रहे। बीबीसी ने बताया कि घटना के एक वीडियो में क्षेत्र के सबसे ऊंचे पर्वत मर्मोलदा की ढलानों से बर्फ का एक पिंड गिरते हुए दिखाई दे रहा है। आपातकालीन सेवाओं की प्रवक्ता मिशेला कैनोवा ने बताया, “ हिमस्खलन के कारण बर्फ की एक चट्टान पर्वतारोही दल के टकराने से कुछ लोग बह गए। दल में शामिल पर्वतारोहियों की निश्चित संख्या अभी तक ज्ञात नहीं हुई है।” ग्लेशियर के ढहने के कारणों की कोई पुष्टि नहीं हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^