जापान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले के लिये भारत ने कसी कमर
27-Sep-2023 04:51 PM 1372
हांगझाउ, 27 सितंबर (संवाददाता) उज्बेकिस्तान और सिंगापुर को रौंदने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम 19वें एशियाई खेल में गुरुवार को गत चैंपियन जापान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत ने पिछले हफ्ते अपने शुरुआती पूल ए मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया जबकि मंगलवार को हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। भारत अब तक की अपनी सबसे कठिन चुनौती के लिए कमर कस चुका है जब गुरुवार को उसका मुकाबला 2018 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान से होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^