मलेशिया से रोमांचक भिड़ंत को तैयार भारत की बेटियां
28-Sep-2023 08:12 PM 6538
हांगझाउ, 28 सितंबर (संवाददाता) सिंगापुर को एकतरफा मुकाबले में 13-0 से रौंदने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम 19वें एशियाई खेल में शुक्रवार को अपने दूसरे पूल ए मैच में मलेशिया से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनो टीमों के बीच कल शाम चार बजे से मैच खेला जायेगा। भारतीय टीम ने सिंगापुर के खिलाफ 13-0 से जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान की शानदार शुरुआत की वहीं मलेशिया ने एशियाई क्षेत्र हॉकी में प्रतिस्पर्धी ताकत के रूप में अपनी साख को जताते हुये हांगकांग चीन पर 8-0 से जीत हासिल की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^