जाफना सांस्कृतिक केंद्र भारत, श्रीलंका के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक सहयोग का प्रतीक है: मोदी
11-Feb-2023 11:12 PM 5744
नई दिल्ली, 11 फरवरी (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि श्रीलंका के जाफना में भारतीय सहायता से निर्मित जाफना सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन नई दिल्ली और कोलंबो के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक सहयोग को दर्शाता है और इससे लोगों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि इस कार्यक्रम में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा , “जाफना सांस्कृतिक केंद्र भारत और श्रीलंका के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक सहयोग को दर्शाने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे कई लोगों को फायदा होगा। राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। प्रतिष्ठित जाफना सांस्कृतिक केंद्र शनिवार को राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, भारतीय केंद्रीय मत्स्य राज्य मंत्री एल मुरुगन, भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले और श्रीलंका के मंत्रियों विदुर विक्रमनायके, डगलस देवानंद, कादर मस्तान की उपस्थिति में लोगों को समर्पित किया गया। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने केंद्र के लिए भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और रेखांकित किया कि जेसीसी दोनों देशों के बीच एक बड़ी परियोजना है। भारतीय मंत्री एल मुरुगन ने जाफना विश्वविद्यालय में आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के 100 छात्रों के लिए एक विशेष वित्तीय सहायता योजना की घोषणा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^