जब मंडी में प्राकृतिक आपदा आई तब कंगना कहां थीं: सिंह
29-Mar-2024 09:11 PM 5908
शिमला, 29 मार्च (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार व अभिनेत्री कंगना रणौत से पूछा कि जब मंडी में इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा आई और करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ, तब वह कहां थीं। श्री सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह थीं, जिन्होंने वहां के लोगों से मुलाकात की थी और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या कंगना रणौत एक भी दिन, मंडी के एक भी इलाके में लोगों से मिलने आईं, क्या उन्होंने मुंबई से प्रभावित लोगों का सहयोग किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^